छत्तीसगढ़ में चरणदास महंत बढ़ा कद, राज्य में कांग्रेस की रखी इज्जत..

Must Read

छत्तीसगढ़ में चरणदास महंत बढ़ा कद, राज्य में कांग्रेस की रखी इज्जत..

रायपुर :- लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का राजनीतिक कद राज्य और कांग्रेस पार्टी में बढ़ा है राज्य के 11 लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी केवल कोरबा लोकसभा सीट ही जीत पाई है बांकी 10 सीटों पर पार्टी की एकतरफा हार हो गई! कोरबा लोकसभा से ज्योतसना चरणदास महंत ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय को हराकर राज्य में कांग्रेस पार्टी साख बचा ली नहीं तो मध्यप्रदेश की तरह कांग्रेस पार्टी क्लीन स्वीप हो जाती!

कांग्रेस पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रधवज साहु, कवासी लखमा, शिव डहरिया को लोकसभा चुनाव में उतारा था!

राजनंदगांव से पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतारा था लेकिन वे भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय से हार गए, महासमुंद से पूर्व गृहमंत्री ताम्रधवज साहु को टिकट दिया गया था लेकिन वो भी एकतरफा भाजपा प्रत्याशी रायकुमारी चौधरी से हार गए,बात करें बस्तर लोकसभा क्षेत्र की तो यहाँ से पूर्व केबिनेट मंत्री और कांग्रेस पार्टी के दूसरा बस्तर टाईगर कहे जाने वाले कवासी लखमा को प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन कवासी लखमा भी कोई खास कुछ कर नहीं पाये और भाजपा प्रत्याशी से हार गये,जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व केबिनेट मंत्री शिव डहरिया को पार्टी ने जांजगीर लोकसभा से विश्वास जताते हुए एक बार मौका दिया था लेकिन वो भी पार्टी के विश्वास पर खरे नहीं उतरे जबकि जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायक कांग्रेस पार्टी से हैं फिर भी कांग्रेस पार्टी को यहाँ से हार का मुंह देखना पड़ा, बात करें टी एस सिंह देव और अमरजीत सिंह भगत के लोकसभा क्षेत्र सरगुजा अंबिकापुर की तो पार्टी ने यहाँ से युवा चेहरा और राजा साहब चहेते शशि सिंह को उम्मीदवार बनाया था वहीं भाजपा पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा पार्टी में आए तथा राजा साहब घोर विरोधी रहे चिंतामणि महराज को मैदान में उतारा और भाजपा ने फिर से विजय श्री हासिल की!

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This