गणेश चतुर्थी पर बवाल : गौ मांस काटते वीडियो से मचा हंगामा, हमला और तनाव के बाद कई पर केस दर्ज

Must Read

बिलासपुर। गणेश चतुर्थी के दिन बिल्हा थाना क्षेत्र के डोड़कीभाठा में गौ मांस काटते एक युवती का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में बवाल मच गया। वीडियो वायरल होने पर स्थानीय युवकों और गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, युवती द्वारा गौ मांस काटने का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। इसके बाद विरोध कर रहे गौ-रक्षक और स्थानीय युवकों पर मोहल्ले के लोगों ने हमला कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और मौके पर तनाव फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने सकरी, हिर्री और चकरभाठा थाना पुलिस बल मौके पर भेजा। पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया और गौ रक्षक दल को समझाइश देकर थाने ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि गौ मांस काटने वाली युवती समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, हमले और बवाल की स्थिति पर अब नियंत्रण पा लिया गया है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

    Latest News

    Controlling The Digital World : कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, ऐसा करने वाला बना देश...

    बेंगलुरु | बढ़ती मोबाइल लत और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बच्चों को बचाने के लिए कर्नाटक सरकार ने ऐतिहासिक...

    More Articles Like This