Thursday, December 11, 2025

2025 से JEE मेन्स एग्जाम पैटर्न में बदलाव:सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन खत्म; अब सभी 5 सवालों को हल करना अनिवार्य

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन्स 2025 के पैटर्न में बदलाव किया है। पेपर के सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन खत्म कर दिए हैं। अब सिर्फ पांच सवाल मिलेंगे, सभी को हल करना अनिवार्य होगा। पहले 10 सवाल मिलते थे, जिसमें से पांच क्वेश्चन हल करने होते थे। NTA ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को एक ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया।

पैटर्न में बदलाव क्यों किया गया NTA ने कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान स्टूडेंट्स पर दबाव कम करने के लिए एग्जाम में ऑप्शनल क्वेश्चन की शुरुआत की गई थी। यह 2021 में शुरू किया गया था और 2024 तक चला। अब अगले साल से इसके पैटर्न में बदलाव कर रहे हैं।

सेक्शन बी के 3 पेपर में बदलाव JEE Main 2025 के सेक्शन B में पेपर 1 (B.E./B. Tech), पेपर 2A (B. Arch), और पेपर 2B (B. Planning) में हर सब्जेकट में केवल पांच कंपल्सरी क्वेश्चन होंगे। कैंडिडेट को किसी भी विकल्प के बिना सभी पांच सवालों को हल करना होगा।

Latest News

Goa Fire : आरोपी लूथरा ब्रदर्स से जुड़ी 42 कंपनियों का खुलासा, कॉर्पोरेट रिकॉर्ड्स ने खड़े किए कई सवाल

नई दिल्ली। गोवा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में आरोपी लूथरा ब्रदर्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कॉर्पोरेट रिकॉर्ड्स की...

More Articles Like This