चंद्रयान – 3 आज चंद्रमा की कक्षा में करेगा प्रवेश…

Must Read

चंद्रयान – 3 आज चंद्रमा की कक्षा में करेगा प्रवेश…

भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक तेजी से चांद की ओर बढ़ रहा है और आज यह चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि Chandrayaan-3 ने अभी तक दो तिहाई सफर पूरा कर लिया है और शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। Chandrayaan-3 को 14 जुलाई को चांद की ओर रवाना किया गया था।

इसरो के मुताबिक, जब से Chandrayaan-3 को लॉन्च किया गया है, तब से अभी तक चंद्रयान की कक्षा में कुल 5 बार बदलाव किया गया है। 1 अगस्त को स्लिंगशॉट के बाद पृथ्वी की कक्षा छोड़कर यान चांद की ओर रवाना हुआ था और अब 5 अगस्त को शाम 7 बजे Chandrayaan-3 चांद की कक्षा में प्रवेश कर लेगा। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 को उस समय चांद की कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा, जब उसकी अभीष्ट कक्षा चांद से सबसे नजदीकी बिंदु पर होगी।

इस प्रक्रिया को लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन (LOI) कहा जाता है। चांद की कक्षा में प्रवेश के बाद Chandrayaan-3 अगले कुछ दिनों के लिए चांद की कक्षा में ही परिक्रमा करेगा और क्रमिक बदलाव करते हुए चांद की निकटतम कक्षा में पहुंचेगा। इसरो के मुताबिक, Chandrayaan-3 के लैंडर-रोवर को चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त को उतारा जा सकता है। आपको बता दें कि अभी तक अमेरिका, रूस व चीन ने ही चांद की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं। इस बार लैंडिंग सफल रहने के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया पांच अगस्त को शाम करीब सात बजे के लिए निर्धारित है । इसरो ने कहा कि यह प्रयास तब किया जाएगा जब चंद्रयान -3 चंद्रमा के सबसे पास होगा । इससे पहले , उसने कहा था कि वह 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की चंद्रमा की सतह पर ‘ सॉफ्ट लैंडिंग ‘ कराने की कोशिश करेगा ।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This