चंद्रयान-3 चांद के बहुत ही करीब,देखें वीडियो

Must Read

चंद्रयान-3 चांद के बहुत ही करीब,देखें वीडियो

ISRO ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को चांद के बिल्कुल करीब पहुंचा दिया है। हाल में ही ISRO ने विक्रम लैंडर में लगे कैमरे से खींचे गए चांद के सतह की फोटो और रिकॉर्ड किए हुए वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि विक्रम लैंडर चांद की सतह से बिल्कुल नजदीक है। ISRO ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि विक्रम लैंडर बिल्कुल सही कंडिशन में है।

23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा विक्रम लैंडर

बता दें कि, विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल एरिया में लैंड करेगा। फिलहाल ISRO विक्रम लैंडर के डीबूस्टिंग प्रक्रिया पर काम कर रहा है। जिसमें अंतरिक्ष यान को चांद के सबसे नजदीक वाले ऑर्बिट में लाने के बाद धीमा करना पड़ता है ताकि चांद पर सॉफ्ट लैंडिग हो सके। ISRO ने बताया कि एलएम ने सफलतापूर्वक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई। दूसरा डिबूस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त के रात 8 बजे किया जाएगा।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This