सक्ती। बेलतरा के पूर्व विधायक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष रजनीश सिंह आज सक्ती स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा पहुँचे। अध्यक्ष के आगमन पर शाखा प्रबंधक और बैंक स्टाफ ने गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
कर्मचारियों को ईमानदारी का पाठ
निरीक्षण के दौरान रजनीश सिंह ने बैंक की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक की प्रगति के लिए ईमानदारी और समर्पण सबसे आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें ताकि संस्थान नई ऊंचाइयों को छू सके।
किसानों की समस्याओं का हो त्वरित निराकरण
अध्यक्ष सिंह ने शाखा प्रबंधक को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि बैंक में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया की किसानों के कार्यों का त्वरित निराकरण किया जाए।
बैंक की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।किसानों के साथ व्यवहार सौहार्दपूर्ण बना रहे।
प्रबंधन की थपथपाई पीठ
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक के विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी के कुशल प्रबंधन और बैंक के व्यवस्थित संचालन को देखते हुए अध्यक्ष ने उनकी प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में बैंक की बेहतरी के लिए हर संभव सहयोग और मदद का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर बैंक के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
