CGPSC Result : सिविल जज ​का परीक्षा जारी हुआ परिणाम, टाॅप टेन में प्रदेश की 9 बेटियों ने बनाया अपना स्थान

Must Read

CGPSC Result: Civil Judge exam result released

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को सिविल जज के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। साक्षात्कार के बाद जारी चयन सूची में दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान और दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट रही है। वहीं सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने अपना स्थान बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

गौरतलब है कि सिविल जज के 48 पदों के लिए जून महीने में परीक्षा ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए। प्राप्त अंको के आधार पर 152 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया गया था।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This