Saturday, January 17, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर एक बार फिर तेज हो गया है। प्रदेश में शुष्क हवा की वापसी के चलते बीते 24 घंटों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में देखने को मिल रहा है।

राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई है, जबकि माना क्षेत्र में तापमान लगभग पांच डिग्री तक लुढ़क गया है। ठंड बढ़ने के साथ ही कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में ठंड का प्रभाव और अधिक रह सकता है। इस दौरान कुछ जिलों में शीतलहर चलने की आशंका है। हालांकि, इसके बाद सप्ताहभर धीरे-धीरे ठंड के असर में कमी आने की संभावना है।

Latest News

Road Accident : बिलासपुर में नशे में कार चलाने की लापरवाही बनी दो युवकों की मौत का कारण

Road Accident , बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक में हुए भीषण सड़क हादसे ने शहर को झकझोर...

More Articles Like This