Wednesday, February 11, 2026

CG Train Cancelled : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, गोंदिया स्टेशन पर ब्लॉक के चलते 26 ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

Must Read

रायपुर।’ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर अधोसंरचना विकास के कार्यों के चलते एक बार फिर बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द किया गया है। गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर वॉशेबल एप्रन को हटाने और बैलेस्टेड ट्रैक बनाने के लिए रेलवे ने 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

इस निर्माण कार्य के कारण छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुल 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें से 14 महत्वपूर्ण ट्रेनों को 4 अप्रैल से 26 अप्रैल तक के लिए पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

इन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ेगा असर

ब्लॉक के चलते हावड़ा-मुंबई रूट की कई प्रमुख एक्सप्रेस गाड़ियां रद्द रहेंगी:

  • गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-LTT एक्सप्रेस): 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द।

  • गाड़ी संख्या 18029 (LTT-शालीमार एक्सप्रेस): 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द।

  • गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस): 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द।

  • गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस): 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द।

  • गाड़ी संख्या 12410 (हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस): अप्रैल महीने में निर्धारित विभिन्न तिथियों (2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल) को रद्द रहेगी।

मेमू और पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित

दैनिक यात्रियों के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द किया गया है:

  • रायपुर-बिलासपुर मेमू (68728/68719): परिचालन प्रभावित रहेगा।

  • बल्लारशाह-गोंदिया मेमू (68815/68816): 5 से 25 अप्रैल तक रद्द।

  • गोंदिया-कटंगी डेमू (78805/78806): 5 से 26 अप्रैल तक रद्द।

  • झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू: 14 फरवरी को बिलासपुर में ही समाप्त होगी।

क्यों लिया गया है ब्लॉक?

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 पर लगे पुराने वॉशेबल एप्रन को हटाकर नया बैलेस्टेड ट्रैक बिछाया जाना है। इस तकनीक से ट्रैक की मजबूती बढ़ेगी और ट्रेनों की गति में सुधार होगा। हालांकि, अप्रैल के पीक सीजन (गर्मियों की छुट्टियों) में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को टिकट बुकिंग और यात्रा की योजना बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

    Latest News

    CG Accident News : सड़क हादसे का लाइव वीडियो , कैप्सूल वाहन ने बारातियों को कुचला, 4 महिलाएं लहूलुहान

    CG Accident News , सारंगढ़ — जिले में एक शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब...

    More Articles Like This