CG NEWS – जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखे शव पर चूहों का आतंक…हाथ,पैर और कई अंगों को कुतरा

Must Read

जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखे शव पर चूहों का आतंक… हाथ,पैर और कई अंगों को कुतरा…

छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से शव गृह में रखे एक महिला के शव को चूहे रात भर कुतरते रहे। मामला नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी दिलीप चांडक के परिवार से जुड़ा है।

गैस सिलेंडर पर मिलेगी 300 रुपए सब्सिडी, केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला…

हालांकि कलेक्टर राजेन्द्र काटारा ने वार्ड ब्‍वाय सोमलु कुडियम को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। वार्ड ब्‍वाय को सिविल आचरण नियमों के तहत निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया।

50 लाख कर्मचारियों को केंद्र देगी दिवाली गिफ्ट? केंद्रीय कर्मचारियों की जल्द बढ़ेगी सैलरी…

दिलीप के मुताबिक उनकी मां सरस्वती चांडक का सोमवार को निधन हो गया था। चांडक परिवार की महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी। मंगलवार को अंतिम संस्कार के लिए शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाई गई थी। सुबह शव लेने जब स्‍वजन अस्पताल पहुंचे तो शव की हालत देख अस्पताल प्रबंधन की प्रति गहरी नाराजगी देखी गई।

कार और ट्रक में भिड़ंत, 8 लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, कार बना कबाड़…

स्‍वजनों ने बताया शव गृह का डीप फ्रीजर भी बंद पाया गया। इतना ही नही चूहों द्वारा शरीर के हाथ, पैर सहित कई अंगों को कुतर दिए हैं। घटना से चांडक परिवार बेहद आहत है। जिम्मेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। शव गृह में रखे शव को रात भर चूहे कुतरते रहे। शव को डीप-फ्रीजर में रखने के बाद भी स्वास्थ प्रबंधन की इतनी बड़ी लापरवाही उजागर हुई। सिविल सर्जन डा यशवंत ध्रुव का कहना है कि इस तरह की लापरवाही के लिए जिम्मदारों पर कार्रवाई होगी। मामले को लेकर जांच की जा रही है।

कांग्रेस की पहली सूची तैयार, प्रदेश अध्यक्ष इस सीट से लड़ेंगे चुनाव….

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This