Sunday, February 15, 2026

CG News : प्रेम प्रसंग में आत्महत्या! पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Must Read

कोरबा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. प्राथमिक जांच में युवक की आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा कारण होने की आशंका जताई जा रही है. यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, दर्री थाना अंतर्गत प्रगति नगर तीन नंबर गेट के पास पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला. राहगीरों की नजर पड़ते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की. काफी समय बाद युवक की पहचान बिलाईगढ़ निवासी 25 वर्षीय सुमित मिरी के रूप में हुई.

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास मृतक की बाइक भी बरामद हुई है. मृतक सुमित मिरी पिछले कुछ वर्षों से बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के बलगी बस्ती में किराए के मकान में रह रहा था और निजी एंबुलेंस चालक के रूप में काम करता था. दर्री पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

    Latest News

    कनकेश्वरधाम में महाशिवरात्रि महामेला 15 से जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में उमड़ेंगे श्रद्धालु

     स्वयंभू भुंईफोड़ कनकेश्वर महादेव के दर्शन हेतु उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु, 15 फरवरी से वार्षिक मेले का शुभारंभकनकी:- हसदेव नदी...

    More Articles Like This