Thursday, January 15, 2026

CG NEWS : 14.18 लाख रुपये के टैक्स घोटाले में राजस्व निरीक्षक सस्पेंड

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-2 में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (आरआई) रामनारायण देवांगन को टैक्स घोटाले के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे द्वारा की गई है।

जानकारी के अनुसार, रामनारायण देवांगन पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच संपत्तिकर, समेकित कर एवं यूजर चार्ज के रूप में वसूल की गई कुल 14 लाख 18 हजार 207 रुपये की राशि को नगर निगम के कोष में जमा नहीं करने का आरोप है। जांच में इस राशि को गंभीर आर्थिक अनियमितता माना गया है।

निगम प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

Latest News

मकर संक्रांति परजगदलपुर के लामनी पार्क में बिखरा उत्सव का रंग और उड़ी सैकड़ों पतंगें, उमड़े नगरवासी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बस्तर वन विभाग द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसके तहत शहर के...

More Articles Like This