CG NEWS – जल्लाद बना पति, पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया…

Must Read

जल्लाद बना पति, पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया…

सूरजपुर – जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया है। जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक महिला आग लगने से बूरी तरह झुलस गई है। गंभीर हालत में महिला को सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 – भाजपा की दूसरी सूची? डॉ रमन सिंह, अरुण साव, अमर अग्रवाल सहित इन नेताओं के नाम तय…

जानकारी के अनुसार रेणु गुप्ता की शादी लोकेश गुप्ता के साथ हुई है। लोकेश रामानुजनगर का निवासी है। शादी के बाद शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था। रेणु ने 9 साल में 2 बेटियों को जन्म भी दिया था। लेकिन परिजनों को बेटा चाहिए था। जिसको लेकर ससुराल वाले रेणु को परेशान कर रहे थे।

चाय को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक युवक की हो गई मौत…

रेणु का पति और ससुराल वाले बेटा न होने की वजह से हमेशा ताना मारते थे। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह रेणु के पति ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। उधर घटना की जानकारी रेणु के मायके वालों की मिली तो वे उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

बीजेपी को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने थामा कांग्रेस का दामन,पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पार्टी की दिलाई सदस्यता

सूरजपुर तहसीलदार के समक्ष महिला ने मरन्नासन अवस्था में अपना बयान दर्ज कराया है। रेणु ने बताया कि उसकी 2 बेटियां हैं। पिछले 9 साल में बेटा नहीं हुआ। जिसको लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। रविवार सुबह में पति ने पट्रोल डालकर उसे जला दिया। उसने कहा कि घटना के समय सास भी मौके पर मौजूद थीं। तहसीलदार ने महिला के परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This