Saturday, January 17, 2026

CG NEWS : नशे में धुत पोते ने दादा को मार डाला

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

सरगुजा।’ जिले के ग्राम नागम में बीती रात नशे में धुत पोते ने दादा की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। दादा अपने पोते को बेकार घूमने को लेकर फटकारता था। बीती रात जब पोता नशे में धुत होकर देर से घर पहुंचा तो दादा ने उसे डंडे से पीट दिया। इससे भड़के पोते ने दादा को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम नागम निवासी दिनेश नगेशिया (22) शुक्रवार को होली खेलने गांव की ओर गया था। वापस लौटने के बाद वह शाम को फिर से गांव चला गया और देर रात शराब पीकर लौटा। नशे की हालत में लौटने पर दिनेश नगेशिया को उसके दादा लट्टी राम नगेशिया (61) ने टोका और उसकी डंडे से पिटाई कर दी।

डंडे से मारने पर आक्रोशित दिनेश नगेशिया ने अपने दादा को जमीन पर पटक दिया। उसने पास रखे ईंट से अपने दादा के सिर और कनपटी पर कई बार वार कर दिया। जब लट्टी राम गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसे छोड़कर दिनेश नगेशिया सोने चला गया।

गंभीर रूप से लट्टी राम की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने लुंड्रा पुलिस को दी। शनिवार को लुंड्रा पुलिस ने मृतक लट्टी राम के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Latest News

Vande Bharat Sleeper Train Starts : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हुई शुरू, पीएम मोदी ने मालदा से दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली/मालदा।' देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शनिवार को शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

More Articles Like This