Friday, January 23, 2026

CG NEWS: कांग्रेस नेता उठाईगिरी का शिकार! पर्स लेकर फरार हुआ ऑटो चालक, देखें Video …

Must Read

रायपुर। राजधानी में कांग्रेस नेता नितिन भंसाली उठाईगिरी का शिकार हो गए हैं. उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका पर्स या तो गुम हो गया है या फिर उठाईगिरी हुई है. घटना से जुड़े एक सीसीटीवी फुटेज में एक ऑटो चालक को सड़क के किनारे कुछ उठाते हुए देखा जा सकता है. मामले में सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है.कांग्रेस नेता नितिन भंसाली के अनुसार, घटना कल रात 9:15 बजे की है, जब वे पंडरी मंडी गेट के सामने स्थित जेड ब्लू शो रूम से बाहर निकल रहे थे. पर्स में 6000 रुपये नगद, तीन डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. जब वे सुबह वापस वहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका पर्स गिर गया था. उन्होंने जेड ब्लू स्टोर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि उनके कार में बैठने के बाद पर्स गिरा था और एक ऑटो चालक ने उसे उठाकर अपनी ऑटो में रख लिया. हालांकि, सामने पेड़ होने के कारण ऑटो का नंबर स्पष्ट नहीं दिखा.

    Latest News

    Siri Update : iPhone में Siri को मिलेगा ChatGPT जैसा अपडेट, बदलेगा पूरा इंटरफेस

    Siri Update , नई दिल्ली। iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। Apple अपने वर्चुअल असिस्टेंट...

    More Articles Like This