Sunday, January 18, 2026

CG News : दिल्ली के लाल किले में बिलासपुर का गेड़ी नृत्य दल छाया, “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

CG News : रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की सांस्कृतिक संस्था ‘लोक श्रृंगार भारती’ के गेड़ी लोक नृत्य दल ने नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम 7 से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह का हिस्सा था, जिसमें 180 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Congress Maharally : रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली

अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति की वाहवाही

गेड़ी नृत्य दल ने अपनी भावपूर्ण, साहसिक और ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस प्रदर्शन से प्रभावित हुए और उन्होंने कलाकारों को “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” कहकर उत्साहित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी नर्तक दल को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

दीपावली को यूनेस्को ने विश्व सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा दिया

कार्यक्रम का ऐतिहासिक क्षण तब आया जब भारत के महापर्व दीपावली को यूनेस्को ने विश्व सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी। इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य दल की प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली।

रोमांचक प्रदर्शन और दर्शकों की तारीफ

मुख्य गायक एवं नृत्य निर्देशक अनिल गढ़ेवाल के नेतृत्व में गेड़ी नृत्य दल ने सशक्त, ऊर्जावान और रोमांचक प्रस्तुति दी। प्रमुख कलाकारों में शामिल थे प्रभात बंजारे, सूरज खांडे, शुभम भार्गव, लक्ष्मी नारायण माण्डले, फूलचंद ओगरे और मनोज माण्डले। मुख्य गीत “काट ले हरियर बांसे” ने विदेशी प्रतिनिधियों के मन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति गहरी जिज्ञासा उत्पन्न की। मुख्य मांदल वादक मोहन डोंगरे ने एक ही स्थान पर घूमते हुए मांदल वादन किया, जबकि हारमोनियम वादक सौखी लाल कोसले और बांसुरी वादक महेश नवरंग की धुन पर अंतरराष्ट्रीय दर्शक झूम उठे।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विभिन्न राज्यों के कलाकारों और 180 देशों के डेलिगेट्स ने हिस्सा लिया। यूनेस्को के महानिदेशक डॉ. खालिद एन. एनानी सहित सभी प्रतिनिधियों ने गेड़ी नृत्य दल के साथ स्मृति चित्र लिए।

Latest News

*सक्ती: जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: धान खरीदी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पटवारी शेरसिंह राठिया निलंबित*

सक्ती, 17 जनवरी 2026//धान खरीदी वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This