Monday, March 2, 2026

CG NEWS : पेड़ पर लटके मिले नवविवाहित दंपत्ति के शव, इलाके में सनसनी

Must Read

CG NEWS : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक दंपत्ति ने खौफनाक कदम उठाते हुए एक साथ आत्महत्या कर ली। पति और पत्नी के शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके हुए मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास का है। यहां चाटीडीह निवासी युवक और उसकी पत्नी ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोगों ने जब दोनों के शव पेड़ से लटके देखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

नौकरी लगाने के नाम पर रूपये क़ी ठगी करने के बाद पीड़ित द्वारा रुपए वापस मांगने पर डरा धमका कर पीड़ित के मोबाइल व मोटरसाइकिल को लूटने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दंपत्ति की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी।

प्राथमिक जांच में पुलिस घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

    Latest News

    Sheetala Ashtami 2026 : 11 मार्च को बासौड़ा, जानें क्यों चढ़ाया जाता है बासी भोजन

    Sheetala Ashtami 2026 , नई दिल्ली — होली के ठीक आठ दिन बाद मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार शीतला...

    More Articles Like This