Friday, February 13, 2026

CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला — कर्मचारियों को मिलेगा उन्नत वेतन पैकेज

Must Read

CG NEWS: रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने नियमित शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। राज्य सरकार और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बीच उन्नत वेतन पैकेज को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। इस समझौते के तहत कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाओं के साथ करोड़ों रुपये तक का बीमा सुरक्षा कवच मिलेगा।

इस एमओयू के अंतर्गत बैंक ऑफ महाराष्ट्र में वेतन खाता संचालित करने वाले सभी नियमित कर्मचारियों को ‘गवर्नमेंट प्राइड सैलरी सेविंग स्कीम’ से जोड़ा जाएगा। इससे कर्मचारियों को उन्नत, निःशुल्क और व्यापक बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी, जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा और भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी।

CG Murder Case : सनसनीखेज हत्या बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने प्रेमी को चाकू से गोदा, पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को दबोचा

दुर्घटना बीमा में मिलेगा बड़ा सुरक्षा कवच

समझौते के अनुसार खाताधारक कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना की स्थिति में 1.25 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। वहीं हवाई दुर्घटना की स्थिति में 1 करोड़ रुपये तक का कवर प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा स्थायी पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 1.25 करोड़ रुपये तक का बीमा और 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

स्वास्थ्य और परिवार के लिए विशेष लाभ

इस वेतन पैकेज में स्वास्थ्य सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। कर्मचारियों को गोल्डन आवर के तहत 1 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज सुविधा मिलेगी।
साथ ही सामाजिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए—

  • बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपये तक सहायता

  • बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक लाभ

इसके अलावा खाताधारकों को अन्य आकर्षक बैंकिंग सुविधाएं और वैकल्पिक स्वास्थ्य बीमा पर टॉप-अप भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

रायपुर में हुआ समझौता

यह समझौता 10 फरवरी 2026 को रायपुर में वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अंचल प्रबंधक वी. वेंकटेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

    Latest News

    Defense Ministry Mega Deal : रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला 3.60 लाख करोड़ के सैन्य प्रस्तावों को मंजूरी, राफेल और P-8I से बढ़ेगी भारत...

    Defense Ministry Mega Deal , नई दिल्ली — भारत ने अपनी सैन्य शक्ति को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों...

    More Articles Like This