Saturday, March 15, 2025

CG NEWS : छत्तीसगढ़-​​​​​​​ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

Must Read

गरियाबंदै। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने नक्सलियों को घेरा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के करीब 300 जवान मौके पर मौजूद हैं।

ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने घेराबंदी की थी, जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिला। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।

Latest News

CG NEWS : राज्यपाल को गुलाल लगाकर सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

रायपुर।' छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल ने होली खेली। राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रामेन डेका को...

More Articles Like This