Tuesday, February 24, 2026

CG NEWS : बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, रायपुर के खम्हारडीह इलाके में हड़कंप

Must Read

CG NEWS :  रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पार्वती नगर इलाके में सोमवार तड़के बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने एक महिला को पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। यह घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला पर आरोप है कि वह मोहल्ले से एक बच्चे को उठाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान लोगों को उस पर शक हुआ और उन्होंने महिला को घेर लिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने महिला की पिटाई कर दी।

दर्री में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की चपेट में आई स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया चक्का जाम

घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि महिला वास्तव में बच्चा चोरी की कोशिश कर रही थी या यह केवल संदेह और अफवाह का मामला था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून अपने हाथ में न लें।

    Latest News

    24 February 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …

    Horoscope मेष राशि : आज के दिन भूमि भवन और वाहन की खरीदरी कर सकते हैं. आपको प्रेम एवं...

    More Articles Like This