Saturday, January 17, 2026

CG News : मोबाइल पर बात करते समय छत से फिसली युवती, दर्दनाक मौत

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

CG News , बिलासपुर। शहर में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवती की जान चली गई। मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह मकान की छत से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

CBI Action : रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के टीआई एसआर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की पहचान प्रिया महेश्वरी, निवासी मस्तूरी के पेंड्री गांव के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से बिलासपुर के मगरपारा इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। घटना के समय प्रिया छत पर मोबाइल फोन से बात कर रही थी। बातचीत के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ी।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर युवती को गंभीर हालत में देखा। तत्काल परिजनों और मकान मालिक की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर लिया, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोटें लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटनावश गिरने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Latest News

Virat Kohli : अलीबाग में विराट कोहली–अनुष्का शर्मा का करोड़ों का निवेश, रियल एस्टेट में खरीदी बड़ी जमीन

Virat Kohli , मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार...

More Articles Like This