CG BREAKING: नकाबपोश युवकों ने कांग्रेस नेता के भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस …

Must Read

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां 2 नकाबपोश युवकों ने युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के भाई वासुदेव यादव को गोली मार दी है. वासुदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 2 नकाबपोश युवकों ने वासुदेव यादव पर एक के बाद एक 2 गोलियां मारी हैं, जिससे 1 गोली पेट और दूसरी गोली उनके हाथ पर लगी है. फिलहाल वासुदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले की जानकारी मिलते ही शंकर गढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

इस मामले में लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में एसडीओपी कुसमी इमामुल लकड़ा ने बताया कि घटना करीब 6:00 बजे की है पीड़ित जिसे गोली लगी है वह कांग्रेस नेता का भाई है. प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. गोली किसने चलाई और आरोपी कौन है जांच के बाद ही पुलिस कुछ कहने में सक्षम होगी.

    Latest News

    नशे के कारोबारियों पर सूरजपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 लाख रूपये कीमत के 8 किलो गांजा जप्त, 3 व्यक्ति गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त...

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त...

    More Articles Like This