Monday, February 23, 2026

CG BREAKING : गृह विभाग का बड़ा फैसला’ छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। विभिन्न बैच के आईपीएस अधिकारियों को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की स्वीकृति के बाद उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है।

2001 बैच: डॉ. आनंद छाबड़ा बने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

राज्य कैडर के आईपीएस अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा (भापुसे–2001) को 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय से 6 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्राप्त हुई थी।

2008 बैच: दो अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति

आवंटन वर्ष 2008 के दो आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें—

  • प्रशांत कुमार अग्रवाल

  • मिलना कुर्रे
    शामिल हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशांत कुमार अग्रवाल को भविष्य में मिड करियर प्रशिक्षण के फेज-IV में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

2012 बैच: आठ अधिकारी बने उप पुलिस महानिरीक्षक

आवंटन वर्ष 2012 के आठ आईपीएस अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में—

  • विवेक शुक्ला

  • रजनेश सिंह

  • शशि मोहन सिंह

  • राजेश कुकरेजा

  • श्वेता राजमणि

  • राजेश कुमार अग्रवाल

  • विजय अग्रवाल

  • रामकृष्ण साहू
    शामिल हैं। इन पदोन्नतियों के लिए गृह मंत्रालय द्वारा 6 और 9 जनवरी 2026 को स्वीकृति दी गई थी।

2013 बैच: चार अधिकारियों को चयन श्रेणी में पदोन्नति

आवंटन वर्ष 2013 के आईपीएस अधिकारियों—

  • डॉ. अभिषेक पल्लव

  • मोहित गर्ग

  • भोजराम पटेल

  • यशपाल सिंह
    को चयन श्रेणी में पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला (भापुसे–2013) को भी चयन श्रेणी में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।

    Latest News

    Bharatiya Janata Party नगरनार मंडल की जन चौपाल: केंद्रीय बजट 2026 पर ग्रामवासियों को दी गई जानकारी

    आज भाजपा नगरनार मंडल के शक्ति केंद्र कुम्हरावंड एवं बालीकोंटा शक्ति केंद्र में केंद्रीय बजट 2026 व V.B.G.RAM.G पर...

    More Articles Like This