Thursday, January 15, 2026

CG BREAKING: बस्तर फाइटर ने खुद को मारी गोली, खुदकुशी के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आज सुबह एक बस्तर फाइटर जवान द्वारा खुदकुशी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फरसगांव ब्लाक के ग्राम बारदा में छुट्टी पर घर आए बस्तर फाइटर जवान हरिलाल नाग ने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इस पर फिलहाल रहस्य बरकरार है। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा, केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह सहित स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Latest News

मकर संक्रांति परजगदलपुर के लामनी पार्क में बिखरा उत्सव का रंग और उड़ी सैकड़ों पतंगें, उमड़े नगरवासी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बस्तर वन विभाग द्वारा एक अनूठी पहल की गई जिसके तहत शहर के...

More Articles Like This