CG BREAKING : कोरबा में पांच साल की बच्ची से रेप…

Must Read

कोरबा – जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 14 वर्षीय किशोर को आरोपी बनाया है, जो पीड़िता का चाचा लगता है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी किशोर ने खेल-खेल में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रयासरत है।

इस घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। पुलिस प्रशासन लोगों को आश्वस्त कर रहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

    Latest News

    CG NEWS : भाजपा कार्यालय में होली का उत्साह’ CM विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं संग मनाया रंगोत्सव, दी प्रदेशवासियों को बधाई

    रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय 'कुशाभाऊ ठाकरे परिसर' में शनिवार को होली मिलन...

    More Articles Like This