छत्तीसगढ़ को केंद्र की ओर से 4,842 करोड़ रुपए की किस्‍त जारी, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – छत्तीसगढ़ बनेगा विकसित राज्‍य

Must Read

Center releases installment of Rs 4,842 crore to Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कर हस्तांतरण प्रक्रिया में प्रदेश को 4,842 करोड़ रुपए की किस्‍त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति प्रदेश इकाई और प्रदेशवासियों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित की है। देव ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि निश्चित ही यह राशि विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी।

ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में अब तक कर की हिस्सेदारी और योजनाओं के तहत 4,842 करोड़ रुपए की इस राशि को मिलाकर प्रदेश को 3.70 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ तब केंद्र में एक लम्बे समय तक केंद्र में कांग्रेसनीत यूपीए की सरकार 10 वर्षों तक काबिज थी। प्रदेश में तब डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व में भाजपा की सरकार थी और तब केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार को कोई उल्लेखनीय आर्थिक मदद नहीं मिल पाती थी, लेकिन जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार गठित हुई है, 2014 से 2024 तक के 10 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को 3.70 लाख करोड़ रुपए प्रदेश के विकास के लिए करों की हिस्सेदारी और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दिए गए हैं।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This