Caste based census report released in the state, Development Commissioner Vivek Singh held a press conference
बिहार – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में जाति आधारित जनगणना की सूची जारी की है। बिहार सरकार की तरफ से विकास आयुक्त विवेक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, वे मुख्य सचिव के प्रभार में हैं।
मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी हो गई है। बिहार में पिछड़ा वर्ग 27.13% है. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है। बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है।
बिहार सरकार ने जातीय जनगणना पर आंकड़े जारी कर दिए है। बिहार में यादव आबादी 14% और कुर्मी आबादी 2.87 % है। भूमिहार की 2.86 % आबादी है। राजपूतो की आबादी 3.47 % बताई गई है। ब्रह्मण की आबादी 3.86,अनुसूचित जाती 19.65 %, ,ST 1.68 % आबादी बताई गई है।