94 करोड़ की हेराफेरी में यूनियन बैंक के 6 अफसरों पर केस दर्ज

Must Read

Case filed against 6 officers of Union Bank for fraud of Rs 94 crore

बंगलूरू। कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम लि. के लगभग 94.73 करोड़ रुपये को धोखाधड़ी से विभिन्न अन्य बैंक खातों में स्थानांतरित करने के मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के छह अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यह कार्रवाई रविवार को निगम के एक अधिकारी की आत्महत्या के बाद हुई है। अधिकारी ने सुसाइड नोट में प्रबंध निदेशक जेजी पद्मनाभ, लेखा अधिकारी परशुराम जी दुरुगन्नावर और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक सुचिस्मिता रावल का नाम लिखा था।

दरअसल, 28 मई को दायर शिकायत में निगम के महाप्रबंधक ए राजशेखर ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एमजी रोड शाखा के प्रबंधन और अन्य पक्षों पर गंभीर धोखाधड़ी गतिविधियों का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को निगम ने अपना खाता वसंतनगर शाखा से राष्ट्रीय बैंक की एमजी रोड शाखा में ट्रांसफर कर दिया।

विभिन्न बैंकों और राज्य हुजूर ट्रेजरी खजाने-दो से कुल 187.33 करोड़ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एमजी रोड शाखा के बचत बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पासबुक के वेरिफिकेशन के बाद पाया गया कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर राष्ट्रीय बैंक की तरफ से खाते से 94.73 करोड़ निकाल लिए गए थे। एजेंसी

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This