Monday, October 20, 2025

महादेव सट्टा एप से जुड़े आरक्षक पर गंभीर आरोप, सटोरिए ने वीडियो जारी कर किया खुलासा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

सरगुजा, 29 जुलाई 2025। जिले में एक आरक्षक पर महादेव सट्टा एप से जुड़कर अवैध सट्टा कारोबार संचालित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। अंबिकापुर निवासी एक युवक सत्यम केसरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस आरक्षक प्रवीण सिंह के खिलाफ सनसनीखेज खुलासे किए हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

वीडियो में सत्यम केसरी ने दावा किया है कि आरक्षक प्रवीण सिंह लंबे समय से महादेव सट्टा एप से जुड़ा हुआ है और वह खुद उसे इस अवैध काम में शामिल किया था। सत्यम के मुताबिक, सरगुजा जिले के गाड़ाघाट क्षेत्र में किराए के मकान में आरक्षक प्रवीण सिंह ने सट्टा संचालन का सेटअप तैयार किया था, जहां वह खुद समेत पांच लोग सट्टा एप के माध्यम से कार्य कर रहे थे।

सत्यम ने आरोप लगाया कि फरवरी 2023 में उसे करीब एक महीने तक इस काम में लगाया गया था, इस दौरान उसने 48 लाख रुपये का मुनाफा भी कराया। लेकिन बाद में जब उसे इस पूरे सिस्टम की अवैधता का अहसास हुआ, तो उसने काम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरक्षक प्रवीण सिंह ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी, जिससे घबराकर वह शहर छोड़कर भाग गया।

वीडियो में सत्यम ने सटोरी अमित मिश्रा और दीप सिन्हा का भी नाम लिया है और बताया है कि वे भी अंबिकापुर क्षेत्र में महादेव सट्टा एप से सट्टा संचालन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने सटोरी अमित मिश्रा को गिरफ्तार भी किया था। सत्यम केसरी खुद भी कुख्यात सट्टा संचालक दीप सिन्हा के लिए काम कर चुका है और वर्तमान में पुलिस सत्यम व दीप सिन्हा की तलाश में जुटी हुई है।

Latest News

कोरबा को मिला लक्ज़री का नया पता — ‘Stay Orra’ का भव्य शुभारंभ आज, मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे उद्घाटन

कोरबा। शहर की पहचान में अब एक और सितारा जुड़ने जा रहा है — Stay Orra – A Boutique...

More Articles Like This