एक फोन के बाद घर से निकला, चार दिन बाद नाले में मिला शव

Must Read

एक फोन के बाद घर से निकला, चार दिन बाद नाले में मिला शव

रायपुर – आरंग थाना क्षेत्र में नाले में चार दिन से लापता किसान का शव मिला है। मृतक के परिजनों ने 7 फरवरी को लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस खोजबीन में जुटी थी, इसी बीच नाले में शव दिखने की सूचना मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवा दिया। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय ग्राम छटेरा निवासी राधेश्याम पटेल की बाडी गुरुवार को नाले में मिली। स्वजनों ने सात फरवरी को गुम इंसान की रिपोर्ट थाने में दी थी। पुलिस खोजबीन में जुटी थी, इसी बीच नाले में शव दिखने की सूचना मिली। मृतक के बेटे ने बताया कि चार फरवरी के उसके पिता शाम सात बजे खाना खाने बैठने वाले थे। इसी बीच एक फोन आया और वह घर से बाहर निकल गए। घर वालों को कहा खाना खाओ मैं आता हूं। कुछ समय बीतने के बाद जब स्वजनों ने उनके नंबर पर फोन किया तो नंबर बंद बताया। आस-पास खोजबीन करने के बाद जब नहीं मिले तो थाने में गुम इंसान की सूचना दी।

बताया जा रहा है कि मृतक राधेश्याम के बड़े बेटे की शादी 14-15 फरवरी को तय है। जिसके कार्ड भी गांव में वह बांट रहा था। गांव में किसी से भी विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस अब फोन काल की जानकारी निकाल रही है। आखिरी फोन किसका आया था इसकी भी जांच की जा रही है।

आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि मृतक चार तारीख से घर से लापता था। स्वजनों ने सात तारीख को गुम इंसान की सूचना दर्ज करवाई। गुरुवार सुबह नाले में शव मिला। परिजनों से पुष्टि करवाई तो शव म-तक राधेश्याम पटेल की निकली। थाना प्रभारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण सुसाइड या हत्या है इसकी जानकारी मिल सकेगी।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This