कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान वन विभाग की जिम्मेदारी छीने जाने से हुए नाराज,ले सकते हैं बड़ा फैसला

Must Read

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान वन विभाग की जिम्मेदारी छीने जाने से हुए नाराज,ले सकते हैं बड़ा फैसला

भोपाल- मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट विस्तार किए जाने के बाद से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर कांग्रेस से आए नेता को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद मंत्री बनने का ख्वाब देख रहे विधायकों की उम्मीद पर पानी फिर गया है तो दूसरी ओर सूत्रो के हवाले खबर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान वन विभाग की जिम्मेदारी छीने जाने से नाराज चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नागर सिंह चौहान और उनकी पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान इस्तीफा देने तैयारी में हैं।

सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार मोहन कैबिनेट के मंत्री नागर सिंह चौहान के पास तीन विभागों की जिम्मेदारी थी, जिसमें वन एवं पर्यावरण और अनुसूचित जाति कल्याण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन रामनिवास रावत को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद उन्हें वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई। इसी बात से नाराज नागर सिंह चौहान अब इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने वह अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो उनकी पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान भी सांसदी छोड़ देंगी।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This