Saturday, March 15, 2025

आगरा NH पर इंदौर आ रही बस बनी आग का गोला

Must Read

मुंबई। आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को बालसमुंद बैरियर के पास एक बस अचानक आग का गोला बन गई। जानकारी के अनुसार यह बस मुंबई से इंदौर जा रही थी। जानकारी के अनुसार चलती बस में डिस्क ब्रेक लगाने के दौरान अचानक आग लगी। बस में पीछे से धुआं उठता देख ड्राइवर ने बस को धीमा किया और सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। कुछ यात्रियों ने बस से उतर कर तो कुछ यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। चालक और कंडक्टर ने बस के अंदर से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Latest News

कोरबा: सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना जटगा चौकी क्षेत्र...

More Articles Like This