CRPF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से ज्यादा जवान हुए घायल

Must Read

CRPF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से ज्यादा जवान हुए घायल

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में 15 से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया। सभी घायल जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के रायकोट के पास CRPF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा सड़क पर मवेशियों के आने के कारण हुआ। इस हादसे में 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं घायल जवानों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी घायल जवानों का इलाज जारी है। बता दें कि, CRPF जवानों से भरी बस रायकोट पहुंची थी कि, तभी बस के सामने मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के चलते बस अनियंत्री हो गई और पलट गई।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This