बुराहनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के सफलतापूर्वक दो वर्ष हुए पूरे, प्रेसवार्ता में करोड़ो के विकासकार्य की दी जानकारी

Must Read

Burhanpur Nagar Panchayat president successfully completed two years

बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत ने साधना वीरेंद्र तिवारी के अध्यक्ष होने के 2 वर्ष पूर्ण किए, इस उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पति वीरेंद्र तिवारी ने 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को बताया ,वही प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उपाध्यक्ष रजनी गोपाल चौधरी, विनोद चौधरी व अन्य पार्षद दल भी उपस्थित रहा।

बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर आसीन हुए साधना वीरेंद्र तिवारी को 2 वर्ष पूर्ण हुए जिसमें इन 2 वर्षों में शाहपुर में ऐतिहासिक कार्य करते हुए 10 करोड रुपए के विकास कार्य को अंजाम दिया, वही आने वाले 50 वर्षों में भी शाहपुर में इन विकास कार्यों की सराहना की जाएगी, यह बात अध्यक्ष साधना तिवारी के प्रतिनिधि और पति वीरेंद्र तिवारी ने कही, कहा कि जो यह विकास कार्य किए हैं यह सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनीस और शाहपुर की जनता के सहयोग से ही पूर्ण हुए हैं ,शाहपुर नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले इंदौर इच्छापुर राजमार्ग पर डिवाइडर लगाना यह एक बड़ी उपलब्धि होगी ,यही नहीं एक करोड़ की राशि से मुक्तिधाम और अमृत योजना में हर घर तक शुद्ध जल RO वॉटर पहुंचाना यह हमारे लिए उपलब्धि है।

शाहपुर नगर पंचायत के इतिहास में केवल दो वर्षों में 10 करोड रुपए का कार्य होना यह गौरव की बात है, वही अध्यक्ष साधना तिवारी का कहना है कि आज परीक्षा परिणाम है जो की जनता के सहयोग से इस परीक्षा में 100% खरे उतरे हैं और आगे भी जनता के लिए विकास कार्य करते रहेंगे।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This