अयोध्या राम-मंदिर परिसर में चली गोली, कमांडो के सीने में लगी गोली, शोर सुनकर पहुंचे साथी.. ले गए अस्पताल

Must Read

Bullet fired in Ram temple complex, commando shot in chest

आयोध्या। इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें राम मंदिर परिसर में तैनात कमांडो को दुर्घटनावश गोली लग गई है। अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में तैनात कमांडो को संदिग्ध हालत में गोली लग गई।

आवाज सुनकर उसके साथी पहुंचे तो राम प्रताप के सीने में गोली लगी थी। वो जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें मंडलीय हॉस्पिटल दर्शननगर में भर्ती कराया गया। जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए किया रेफर कर दिया गया। कमांडो 32वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। वह अमेठी के रहने वाले हैं। उनका परिवार लखनऊ में रहता है।

पुलिस कमांडो को गोली कैसे लगी है। इसकी जांच कर रही है। अयोध्या रेंज के IG प्रवीण कुमार, SSP राजकरण नय्यर समेत बड़े अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This