मंत्री के बंगले में देर रात चली गोली,आरक्षक की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

Must Read

मंत्री के बंगले में देर रात चली गोली,आरक्षक की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में शुक्रवार की देर रात गोली चली है। इस घटना में एक आरक्षक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह गोली बंगले के गार्ड रूम में चली है, जहां आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इस मामले में जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या बताया है फिलहाल उसके शव को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। यह पूरा मामला रायपुर के गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रदेश सरकार के मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले के गार्ड रूम में देर रात आरक्षक में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का नाम रोहित सलामे बताया जा रहा है, जिसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। जानकारी के अनुसार 25 दिनों की छुट्टी के बाद आरक्षक एक हफ्ते पहले ही वापस ड्यूटी ज्वाइन किया था। जहां ड्यूटी के दौरान उसने आत्महत्या कर ली है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This