हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पर चलेगा बुलडोजर, जिला बदर करने की तैयारी

Must Read

Bulldozer will run on history-sheeter Rohit Tomar’s house, preparations to demolish the district

रायपुर। वीआईपी रोड के हाइपर क्लब रेस्टारेंट में आधी रात मारपीट करने वाले गुंडा-बदमाश रोहित तोमर को जिले से बाहर करने की तैयारी है। पुलिस ने तोमर को जिलाबदर करने के लिए कलेक्टर को अर्जी दी हैं। सुनवाई के बाद कलेक्टर इस पर फैसला करेंगे। पुराने जितने मामलों में उसे जमानत मिली है, उसे भी निरस्त करवाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने रोहित के पुराने रिकार्ड को देखते हुए उसकी अवैध और नियम विरुद्ध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने के लिए भी अर्जी लगाई है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद उसके घर बुलडोजर चल सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी अनुशंसा की गई है। आदेश नहीं हुआ है। क्योंकि रोहित और उसके भाई वीरेंद्र तोमर के खिलाफ अलग-अलग थानों में आधे दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। दोनों भाई पहले भी जेल जा चुके हैं। हाइपर क्लब में चली गोली मामले में रायपुर पुलिस हुई सख्त राजधानी रायपुर के वीआइपी रोड स्थित हाइपर क्लब में शनिवार आधी रात को गोली चलने के बाद अब पुलिस सख्त हो गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। अब उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रोहित तोमर पर पुलिस के रिकार्ड के नौ मामले दर्ज हैं। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का निगरानी गुंडा बदमाश है। अब पुलिस उस पर जिला बदर की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने उसकी तैयारी शुरू कर दी। अपराध लिस्ट तैयार कर फाइल कलेक्टर को सौंपी जाएगी, जिसके बाद जिला बदर की कार्रवाई होगी। वहीं, विकास अग्रवाल के पास से जब्त लाइसेंसी पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। विकास पर दुष्कर्म जैसे मामले दर्ज हैं। दोनों एक दूसरे के दोस्त भी हैं

यह हुआ था उस रात हाइपर क्लाब में शनिवार की रात लगभग 10 बजे विकास अग्रवाल और रोहित तोमर अपने साथियों के साथ पहुंचे। क्लब के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दो डांस कर रहे हैं। विकास नीचे की लाबी में है वहीं रोहित ऊपर खड़े होकर डांस कर रहा है। वहीं, उन दोनों के बीच बाद विवाद शुरू हुआ। पार्टी खत्म होने के बाद दोनों बाहर निकले। एक युवती के साथ पुराने प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद शुरू हुआ। वह लड़की भी क्लब में थी।दरअसल जो लड़की पहले विकास की प्रेमिका हुआ करती थी वह रोहित के साथ थी। दोनों दोस्त थे। एक साल से उनके बीच विवाद चल रहा था। कई बार आमन-सामना भी हुआ। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी।

शनिवार को दोनों का सामना हुआ गुस्से में आकर रोहित तोमर ने अपने गुर्गों के साथ विकास अग्रवाल की एसयूवी के सारे कांच और दरवाजे तोड़ दिए। इसी दौरान विकास अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से रोहित तोमर पर फायर कर दिया। रायपुर एएसपी लखन पटले ने कहा, दोनों के पुराने रिकार्ड निकाले जा रहे हैं। रोहित पर नौ मामले दर्ज हैं। आने वाले समय में जिलाबदर की कार्रवाई की जाएगी। वहीं विकास के गन का लाइसेंस निरस्त करने कार्रवाई होगी।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This