भैंस निगल गई ढाई तोला सोने का मंगलसूत्र, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकाला बाहर

Must Read

भैंस निगल गई ढाई तोला सोने का मंगलसूत्र, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकाला बाहर

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक भैंस ने सवा लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र निगल लिया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके भैंस के पेट में चीरा लगाया, तब जाकर ढाई तोले का मंगलसूत्र बाहर निकाला। इस सर्जरी में भैंस को 65 टांके लगाने पड़े।

दरहसल , वाशिम जिले के किसान रामहरि की पत्नी ने नहाने को जाते समय अपना मंगलसूत्र सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों से भरी एक प्लेट छिपा दिया था। नहाकर निकलने के बाद उसने वही छिलकों वाली प्लेट बर्तन भैंस के सामने खाने को रख दी और घर के काम में लग गई। डेढ़ से दो घंटे बाद उसे अपने गले में मंगलसूत्र न होने का एहसास हुआ। काफी देर ढूंढने के बाद उसे याद आया कि मंगलसूत्र तो उसने छिलकों वाली प्लेट में रखा था। वह भागकर भैंस के पास पहुंची तो देखा कि भैंस ने छिलके खा लिए और प्लेट खाली पड़ी है। उसने तुरंत यह बात अपने पति को बताई।

जैसे ही किसान और उसकी पत्नी को याद आया कि सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों के साथ मंगलसूत्र सायद भैंस ने खा लिया वैसे किसान रामहरि भोयर ने वाशिम के पशुवैद्यकीय अधिकारी को फोन कॉल पर सारी बाते बताई। डॉक्टर ने भैंस को वाशिम हॉस्पिटल लाने के लिए कहा। किसान रामहरि अपनी भैंस को लेकर तुरंत वाशिम के पशुसंवर्धन कार्यालय पहुंचा। वहा डॉक्टर ने भैंस के पेट का निरीक्षण मेटल डिटेकर से किया तो पता चला कि पेट में कुछ तो है जिसके बाद दूसरे दिन भैंस के पेट का ऑपरेशन किया गया।

डॉक्टर ने बताया कि 65 टांके का यह ऑपरेशन दो से ढाई घंटे तक चला। इसके बाद भैंस के पेट से सवा लाख रुपए कीमत वाला सोने का मंगलसूत्र निकाला गया।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This