देवर ने भाभी के साथ किया बलात्कार का प्रयास, विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

Must Read

Brother-in-law tried to rape sister-in-law, killed her when she protested

पुलवामा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक देवर ने अपनी भाभी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी। जब भाभी ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था।

पुलवामा पुलिस के प्रवक्ता ने एक एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि बीते रविवार को बेहोशी की हालत में एक महिला को पंपोर के उप जिला अस्पताल में लाया गया था। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उस महिला को मृत घोषित कर दिया था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई थी।

पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि महिला का देवर उस पर बुरी नजर रखता था। रविवार को जब उसकी भाबी घर में अकेली थी, तो उसने उस महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। मगर महिला ने उसका पुरजोर विरोध किया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान आरोपी देवर ने महिला का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने एक मुखबिर की इत्तिला पर आरोपी देवर को धरदबोचा।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This