Getting your Trinity Audio player ready...
|
दिल्ली: संसद का मानसून सत्र आज (21 जुलाई 2025) से शुरू होने वाला है। यह सत्र अगले 32 दिनों तक चलेगा। यानी मानसून सत्र का आखिरी दिन 21 अगस्त होगा।
इस सत्र की 21 बैठकें होंगी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ऑपरेशन सिंदूर पर किए गए दावों पर भी जवाब देगी। वहीं पीएम मोदी सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित किया।
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 14 और 15 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी।