BREAKING: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने परिवार सहित की खुदकुशी:पत्नी और 2 बेटों संग खाया जहर; कर्ज के चलते जान देने की आशंका

Must Read

जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता पंचराम यादव (66) ने परिवार सहित जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में कांग्रेस नेता की पत्नी और दो बेटे भी शामिल हैं। खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पंचराम यादव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव थे। उन्होंने, उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), बेटों सूरज यादव (27) और नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया था। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।

कांग्रेस नेता पंचराम ठेकेदारी करते थे। वह जिला कांग्रेस के सचिव रह चुके थे।
कांग्रेस नेता पंचराम ठेकेदारी करते थे। वह जिला कांग्रेस के सचिव रह चुके थे।

कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की आशंका

बताया जा रहा है कि सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव ने RB अस्पताल में दम तोड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच तेज कर दी है। जहर खाने की वजह अभी सामने नहीं आई है।

आशंका है कि कर्ज से परेशान होकर कदम उठाया है। आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था। पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है इससे वे परेशान हैं।

नीरज यादव और सूरज यादव ने बिलासपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
नीरज यादव और सूरज यादव ने बिलासपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

खुदकुशी से पहले मेन गेट पर बाहर से लगाया ताला

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पंचराम यादव ठेकेदारी का करते थे। इसके साथ ही बेटों के साथ फेब्रिकेशन का कारोबार शुरू किया था, लेकिन उसमें नुकसान और कर्ज की वजह से पूरा परिवार परेशान था। जहर खाने के बाद किसी को पता न चले इसलिए मेन गेट पर ताला लगा दिए थे। सभी ने मोबाइल भी बंद कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक, पड़ोस की एक लड़की कांग्रेस नेता घर हमेशा आती जाती थी। जब वह शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनके घर गई, तो ताला बंद देखा। इसके बाद पीछे के दरवाजे से जाकर आवाज लगाई। किसी ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में लड़की को अनहोनी होने की आशंका हुई। इसके बाद उसने लोगों को जानकारी दी।

Latest News

शाम को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, सुबह होते ही मौके पर पहुंच गए तहसीलदार, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

बिलासपुर। तहसीलदार ने शाम 6 बजे व्हाट्सएप में बेदखली नोटिस भेजा और अगले दिन सुबह कार्रवाई प्रारंभ कर...

More Articles Like This