BREAKING : IPS जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज सभी FIR निरस्त

Must Read

हाईकोर्ट ने IPS जीपी सिंह के खिलाफ सभी केस को रद्द कर दिया है। - Dainik Bhaskarबिलासपुर.आय से अधिक संपत्ति, देशद्रोह और ब्लैकमेलिंग मामले में फंसे IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट ने बुधवार को बड़ी राहत दी है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की बेंच ने उनके खिलाफ दर्ज तीनों FIR को रद्द कर दिया है।

हाईकोर्ट कोर्ट ने कहा कि, उन्हें परेशान करने के लिए झूठे मामलों में फंसाया गया है। किसी भी मामले में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। इसकी जानकारी जीपी सिंह के अधिवक्ता हिमांशु पांडे ने दी है।

IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। तीनों FIR को निरस्त कर दिया है।
IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। तीनों FIR को निरस्त कर दिया है।

हाईकोर्ट बोला- राजनितिक षड्यंत्र के तहत फंसाया

IPS जीपी सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज सभी FIR को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में एडवोकेट हिमांशु पांडेय के माध्यम से याचिका दायर की थी। इसमें बताया गया कि तत्कालीन सरकार ने उन्हें राजनितिक षड्यंत्र के तहत फंसाया है। याचिकाकर्ता के खिलाफ जितने भी केस हैं, सभी में कोई साक्ष्य नहीं हैं।

इस दौरान हाईकोर्ट ने माना कि उन्हें परेशान करने के लिए बिना सबूतों के FIR दर्ज की गई थी। इनमें एक भी केस चलने लायक नहीं है। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने तीनों FIR को रद्द करने का आदेश दिया है।

    Latest News

    Free Job Camp 2026 : जॉब अलर्ट 9 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

    Free Job Camp 2026  , कोरिया — जिला कोरिया के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा...

    More Articles Like This