Friday, January 16, 2026

BREAKING: देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, एक का शव बरामद

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर एक दर्दनाक घटना हो गई। जिसमें पिकनिक मनाने आए दो युवक पानी की तेज बहाव में बह गए। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद किया है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे युवक का सुराग नहीं लगा है।जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार को मृतक अश्वनी सिंह पिता लव कुश उम्र 24 वर्ष और मृतक सुमित सिंह पिता जयचंद उम्र 19 वर्ष निवासी दीपका जिला कोरबा पिकनिक मानने के लिए अपने परिवार के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे। इस दौरान नहाते समय दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने बताया कि पानी में डूबे युवकों की तलाश की जा रही थी। जिसमें मृतक अश्वनी सिंह (24 वर्ष) का शव मिल गया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है।

Latest News

Aaj Ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Aaj Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 16 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक...

More Articles Like This