Monday, September 1, 2025

BREAKING: देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, एक का शव बरामद

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर एक दर्दनाक घटना हो गई। जिसमें पिकनिक मनाने आए दो युवक पानी की तेज बहाव में बह गए। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद किया है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे युवक का सुराग नहीं लगा है।जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार को मृतक अश्वनी सिंह पिता लव कुश उम्र 24 वर्ष और मृतक सुमित सिंह पिता जयचंद उम्र 19 वर्ष निवासी दीपका जिला कोरबा पिकनिक मानने के लिए अपने परिवार के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे। इस दौरान नहाते समय दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने बताया कि पानी में डूबे युवकों की तलाश की जा रही थी। जिसमें मृतक अश्वनी सिंह (24 वर्ष) का शव मिल गया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है।

Latest News

गणेश प्रतिमाओं को अपमानजनक रूप देने पर हिंदू संगठनों का विरोध, एसएसपी से शिकायत

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव का माहौल जबरदस्त देखा जा रहा है। शहर के कई पंडालों में आकर्षक और...

More Articles Like This