बॉलीवुड एक्टर श्रेयस को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने की एंजियोप्लास्टी

Must Read

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने की एंजियोप्लास्टी

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। जानकारी के मुताबिक, शूटिंग के बाद श्रेयस तलपड़े बेहोश हो गए थे और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

श्रेयस तलपड़े इन दिनों एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग खत्म होने के बाद श्रेयस घर पहुंचे, जहां वह अचानक ही बेहोश हो गए। तत्काल उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रेयस की एंजियोप्लास्टी कराई गई है और अब वे खतरे से बाहर हैं। तबीयत खराब होने पर श्रेयस की पत्नी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची। रास्ते में ही श्रेयस बेहोश हो गए थे। एएनआई के मुताबिक, डॉक्टर ने बताया कि गुरुवार की शाम को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This