‘अंडरगारमेंट’ की वजह से हुई खूनी झड़प, जमकर बरसी लाठियां, 8 लोग घायल

Must Read

‘अंडरगारमेंट’ की वजह से हुई खूनी झड़प, जमकर बरसी लाठियां, 8 लोग घायल

यूपी के आजमगढ़ शहर से झगड़े का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो पक्षों में महज एक अंडरगारमेंट सुखाने के लिए खूनी संघर्ष हो गया। इसमें 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने 8 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। दरअसल, ये मामला शहर के कटरा मोहल्ले का है। यहां रागिनी कपूर का परिवार रहता है, जिनका कहना है कि उनके पड़ोसी आए दिन विवाद करते हैं और मारपीट करके भाग जाते हैं। पुलिस भी उन्हीं लोगों की सुनती है और कोई कार्रवाई नहीं करती है। ताजा विवाद सूखने के लिए धूप में डाली गई अंडरवियर को लेकर हुआ। कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी खेल का रूप ले लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जो कि काफी देर तक मौके पर नहीं आई। इसका फायदा उठाकर आरोपी मारपीट करके फरार हो गए। हमारे पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि आरोपी दबंग हैं और पुलिस से लेकर प्रशासन तक उनकी पहुंच है। इस वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

मामले को लेकर एसपी सिटी आजमगढ़ ने बताया कि कपड़े सुखाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें 8 लोगों को नामजद किया गया है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मौके से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, अन्य आरोपी जो फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी सिटी ने ये भी बताया कि इसके पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद था, जिसमें आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This