ओरियंट पेपर मिल में हुआ विस्फोट,1 मजदूर की हुई मौत,अन्य घायल,2 की हालत गंभीर

Must Read

ओरियंट पेपर मिल में हुआ विस्फोट,1 मजदूर की हुई मौत,अन्य घायल,2 की हालत गंभीर

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एशिया की सबसे बड़ी पेपर मिल में से एक ओरियंट पेपर मिल में बुधवार को विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है। वहीं कई घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार अमलाई स्थित ओरियंट पेपर मिल के एक टैंक में विस्फोट हो गया। इस टैंक में रसायन और लकड़ी के बुरादे को अन्य पदार्थों के साथ मिलाकर रखा जाता है ताकि लकड़ी को सड़ाया जा सके। इसकी चपेट में बड़ी तादाद में मजदूर आ गए। जिनमें से एक मजदूर की मौत हो गई और कई मजदूरों पर रसायनों के छींटे पड़े हैं, जिससे वह झुलसे हैं। जिसमें से दो व्यक्ति की हालत गंभीर है।

इस हादसे के बाद मृतक मजदूर का शव सड़क पर रखकर लोगों ने हंगामा किया और स्थाई नौकरी और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। कई मजदूरों केे पल्प मशीन के मलबे में दबे होने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This