भाजयुमो ने निकाली मशाल यात्रा,भाजपा पदाधिकारियों की नृशंस हत्याओं का किया विरोध

Must Read

भाजयुमो ने निकाली मशाल यात्रा,भाजपा पदाधिकारियों की नृशंस हत्याओं का किया विरोध

बस्तर संभाग में भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही नृशंस हत्या के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज शहर में मशाल यात्रा निकाली | साथ ही प्रदेश में बढ़ रही नक्सली हिंसा,हत्या, बलात्कार, लूटपाट, चाकू बाजी व आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा |

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आज शाम मांई श्री दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष से मशाल यात्रा निकाली | जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए | भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में निकली मशाल यात्रा गोल बाजार, मेन रोड होते हुए सिटी कोतवाली पहुँच कर पूरी हुई | भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की टारगेट किलिंग हो रही है | एक माह में संभाग में चार भाजपा पदाधिकारियों की हत्यायें हुई है | पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में लगातार बढोत्तरी हो रही है | प्रदेश की कांग्रेस सरकार हाथ में हाथ धरे बैठी है और सरकार के संरक्षण में ही अपराधी खुलेआम कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रहे हैं |

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंग मंडावी,बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव,पूर्व विधायक जगदलपुर संतोष बाफना,पूर्व वन विकास निगम मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी,सुधीर पांडे,शिव नारायण पांडे,श्रीनिवास मिश्रा,योगेंद्र पांडे रामाश्रय सिंग, वेदप्रकाश पांडे,उमाकांत सिंह,रजनीश पानीग्राही,नरसिंह राव,बाबुल नाग,आलोक अवस्थी,संजय पांडे,राजेन्द्र बाजपेयी,सुरेश गुप्ता,निर्मल पानीग्राही दिगंबर राव,संतोष त्रिपाठी,नरेंद्र पानीग्राही,मनीष पारेख,विपिन मालवीय,जयराम दास,लक्ष्मण झा,लक्ष्मी कश्यप,सुधा मिश्रा,रामकुमारी यादव, गीतानाग, त्रिवेणी रनधारी,अनिल लुक्कड़,आयेंद्र आर्य, खेमसिंग देवांगन,रितेश दास जोशी,मनोज पटेल,अभिषेक तिवारी,रोहित खत्री,आनंद झा,अभिलाषा यादव,पिंटू साव,बंटू पांडे,यजुवेंद्र सिंग, शेखर शर्मा,विनीत शुक्ला,श्रीष मिश्रा,महेन्द्र सेठिया,अनिमेष चौह,दुर्जन कश्यप,राहुल सिंग,देवेश चांडक,

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This