नौ सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा का महाधरना प्रदर्शन कल..

Must Read

BJP’s Mahadharna demonstration tomorrow for nine point demands.

कोरबा – भारतीय जनता पार्टी रामपुर विधानसभा द्वारा रामपुर विधान सभा मे ब्याप्त समस्याओं को लेकर 16 जुलाई को समय 1 बजे से लेकर 5 तक बरपाली में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान रामपुर विधायक ननकी राम कंवर के नेतृत्व 9 सूत्री मांगों को लेकर महाधरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया जाएगा। भाजपा ने रामपुर विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता और आम जनमानस को इस महाधरना प्रदर्शन में शामिल होने अपील की है।

*ये है नौ सूत्रीय मांगे*

1. कोरबा -चांपा 4 लेन सड़क निर्माण हेतु प्रभावितों निजी जमीन को शासकीय भूमि बताकर उचित मुआवजा नही दिए जाने के कारण एवं उरगा – पत्थलगांव भारत माला हेतु निर्धारित किसानो को मुआवजा की विसंगति को दूर करने।

2. उरगा स्थित खनिज विभाग जांच नाका को कीचड़ एवं धूल प्रदुषण से मुक्त करना।

3. 2021 धान खरीदी के 04 किस्त की राशि का अविलंब प्रदाय करने।

4. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हेतु निःशुल्क अनाज जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक का प्रदाय करने।

5. लैको भू-विस्थापितों को नौकरी प्रदाय करने।

6. किसानों की मांग अनुसार खाद / यूरिया D.A.P. प्रदाय करने एवं केचुआ खाद के नाम पर गुणवत्ताहीन खाद की अनिवार्यता हटाने।

7. जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत एवं अतिरिक्त प्रस्तावित कार्यो को समय पर पूर्ण करना।

8. विद्युत विभाग करतला कनिष्ठ यंत्री भूपेन्द्र राठौर को रामपुर विधानसभा से बाहर पदस्थ व करतला एवं भैंसमा में नये कनिष्ठ यंत्री प्रदाय करने।

9. बरपाली (सरगबुंदिया) रेल्वे कोयला साइडिंग तत्काल बंद करने।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This