भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र अभियान आरंभ, बस्तर की 12 विधानसभा के लिये सौंपी गयी सुझाव पेटी

Must Read

भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र अभियान आरंभ, बस्तर की 12 विधानसभा के लिये सौंपी गयी सुझाव पेटी

* संभागीय बैठक में रामविचार नेताम व चंद्रशेखर साहू ने भाजपा जिलाध्यक्षों को सौंपी घोषणा पत्र सुझाव पेटी

* भाजपा के चुनावी घोषणापत्र तैयार करने आमजनता से लिये जायेंगे सुझाव

* छत्तीसगढ़ की जनता की भावना के अनुरूप होगा भाजपा का घोषणा पत्र – रामविचार नेताम

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र समिति का संभागीय अभियान आरंभ हो गया है। आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संभागीय बैठक में बस्तर संभाग की सभी 12 विधानसभा क्षेत्र के लिये चुनाव घोषणा पत्र सुझाव पेटी का वितरण घोषणा पत्र समिति के सहसंयोजक पूर्व सांसद रामविचार नेताम व पूर्व मंत्री चंन्द्रशेखर साहू के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्षों को किया गया। जिसमें भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने सीधे आम जनता से सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे।

घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की भावनाओं के अनुरूप घोषणा पत्र तैयार करने के लिए भाजपा तेजी से जुटी हुई है। इसी तारतम्य में राजधानी सहित चार संभागों में भाजपा द्वारा जनता के सुझाव प्राप्त करने पेटिका लेकर विभिन्न संगठनों, विभिन्न वर्गों से सम्पर्क किया जा रहा है । इनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यावसायिक संगठन, छोटे-छोटे कारोबार करने वाले लोगों से लेकर श्रमिकों और रिक्शा वालों तक से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। घोषणा पत्र समिति के सहसंयोजक पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के प्रति आम जनता आशा और विश्वास की दृष्टि से देख रही है। हर वर्ग को यह जानने की उत्सुकता है कि भाजपा उनकी जरूरतों और भावनाओं के आधार पर घोषणा पत्र तैयार कर रही है। भाजपा ऐसा घोषणा पत्र जारी करेगी जो छत्तीसगढ़ की जनता के लिए राहत और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध होगा। भाजपा घोषणा पत्र के प्रति लोगों में अपार उत्साह है क्योंकि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में हवा हवाई घोषणाएं करके 5 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता के हर वर्ग को धोखा दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिये भाजपा के कार्यकर्ता प्राणप्रण से संकल्पित है।

संभागीय बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, दिनेश कश्यप, किरण देव, डा. सुभाऊ कश्यप,संतोष बाफना, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, चैतराम अट्टामी,धनीराम बारसे, श्रीनिवास मुदलियार,रुपसाय सलाम, दीपेश अरोरा, सतीश लाठिया, सुमित्रा मारकोले, लच्छुराम कश्यप, ओजस्वी मण्डावी, शिवनारायण पाण्डेय, कमल चंद भंजदेव, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, सुधीर पाण्डेय, बृजमोहन देवांगन,निखिल राठौर, नवीन विश्वकर्मा, आलोक ठाकुर, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा,गोदावरी साहू, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, संतोष बघेल, उदबोराम नाग,फूल सिंह सेठिया, उमाकांत सिंह,आर्येन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, मनोज पटेल, अमर झा, अभिषेक तिवारी आदि सहित बस्तर संभाग से आये भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This